Re. No. MP-47–0010301

सीधी:एआरटी क्लीनिक पंजीयन में गड़बड़ी! मिश्रा नर्सिंग होम को नोटिस, तलब हुए संचालक 

सीधी:एआरटी क्लीनिक पंजीयन में गड़बड़ी! मिश्रा नर्सिंग होम को नोटिस, तलब हुए संचालक 

सीधी। एआरटी क्लीनिक लेवल-2 के पंजीयन प्रकरण में दस्तावेजी अनियमितताएँ सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति और जिला एआरटी एंड सरोगेसी समिति की संयुक्त बैठक में मिश्रा नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक फाउंडेशन, सीधी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया साथ ही संचालक अनूप मिश्रा को तलब किया गया है।

सीएमएचओ डॉ. बबीता खरे ने बताया कि पंजीयन के लिए प्रस्तुत अभिलेखों की जांच के दौरान पाया गया कि आवेदन में दर्ज एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार के मूल प्रमाण पत्र और डिग्री प्रस्तुत नहीं की गईं। इसके स्थान पर किसी अन्य विशेषज्ञ के दस्तावेज जमा किए गए, जो आवेदन के अनुरूप नहीं पाए गए।

इसके चलते समिति ने गंभीरता बरतते हुए मिश्रा नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर 9 दिसंबर को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के समक्ष सभी मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने संकेत दिया है कि एआरटी क्लीनिकों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!