Re. No. MP-47–0010301

जारी हुई लाड़ली बहना की 31वीं किस्त

जारी हुई लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्‍त, बुंदेलखंड के विकास को मिला नया वेग

छतरपुर / राजनगर।
मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्‍त जारी कर दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1,857 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारी सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने बताया कि आज राजनगर में लाड़ली बहना की किस्त जारी करने के साथ ही ₹510 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो पर्यटन क्षेत्र को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि खजुराहो के कन्वेंशन हॉल को 5-स्टार होटल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन को नई पहचान मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खजुराहो की पहचान को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान प्रदान किया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर बहन सशक्त हो, शिक्षित हो और परिवार व समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

राजनगर में हुए इस बड़े कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!