Re. No. MP-47–0010301

सीधी में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार महिला-पुरुष की मौके पर मौत

सीधी में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार महिला-पुरुष की मौके पर मौत

सीधी/बहरी 

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा तिराहे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बलकर वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार सीधी की ओर जा रहे थे, जबकि बलकर वाहन सिंगरौली की दिशा से आ रहा था। अमहा तिराहे के पास बलकर ने तेज गति में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बलकर चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

मृतक पुरुष की पहचान सिंगरौली जिले के ग्राम खुरमुचा निवासी नौगई रावत के रूप में की जा रही है। महिला मृतक की पहचान परिजनों के आने के बाद होगी।

घटना की सूचना पर बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बलकर वाहन जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!