Re. No. MP-47–0010301

समाजसेवी विनय पांडेय ने उठाई आवाज, खड्डी संकुल के अतिथि शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समाजसेवी विनय पांडेय ने उठाई आवाज, खड्डी संकुल के अतिथि शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

सीधी।
जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत खड्डी संकुल के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। खड्डी संकुल में लगभग एक दशक से अतिथि शिक्षक नियमित रूप से अध्यापन कार्य कर रहे हैं और पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है।

खड्डी अंचल के युवा समाजसेवी विनय पांडेय “अंकुश मोहनी” ने इस स्थिति पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए बताया कि वेतन न मिलने से अतिथि शिक्षकों को अपने परिवार की जीविका चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के आने के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा अतिथि शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

समाजसेवियों ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा अतिथि शिक्षकों के मानदेय को दुगुना करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। दुगुना वेतन तो दूर, अतिथि शिक्षकों को अब तक आधा मानदेय भी प्राप्त नहीं हुआ है।

अतिथि शिक्षकों ने शासन से मांग की है कि लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे बिना आर्थिक व मानसिक तनाव के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!