Re. No. MP-47–0010301

एमपी में 64 डीएसपी के तबादले, सीधी–सिंगरौली में भी बड़ा फेरबदल

एमपी में 64 डीएसपी के तबादले, सीधी–सिंगरौली में भी बड़ा फेरबदल

सीधी/सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए 64 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत सीधी और सिंगरौली जिलों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सीधी में तैनात एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल किया गया है, जबकि उमेश प्रजापति को एसडीओपी चुरहट, सीधी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिंगरौली में पुन सिंह परस्ते को बैढ़न (विंध्यनगर) से उमरिया भेजा गया है, जबकि नागेंद्र प्रताप सिंह को उमरिया से बैढ़न (विंध्यनगर), सिंगरौली पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर किए गए हैं। आदेश के तहत विभिन्न जिलों, रेंज कार्यालयों, बटालियनों, पुलिस मुख्यालय, महिला अपराध, यातायात, रेल पुलिस, विशेष इकाइयों सहित अन्य पदों पर कार्यरत डीएसपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूची में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, चंबल, विंध्य सहित प्रदेश के लगभग सभी संभागों के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को जिले से मुख्यालय, तो कुछ को बटालियन व विशेष इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। तबादला सूची में कुल 64 डीएसपी अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना का विस्तृत विवरण शामिल है। देखिए पूरी लिस्ट-

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!