Re. No. MP-47–0010301

निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द, मोहन सरकार ने नामों पर लगाई अंतिम मुहर

निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द, मोहन सरकार ने नामों पर लगाई अंतिम मुहर

भोपाल। मध्य प्रदेश में निगमों और मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। मोहन यादव सरकार ने लंबे मंथन के बाद पहली सूची के लिए नामों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। सूत्रों के अनुसार 12 से अधिक पदों पर नियुक्ति के नाम तय किए जा चुके हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

भाजपा संगठन, प्रदेश नेतृत्व और संघ के बीच समन्वय के बाद इन नामों पर सहमति बनी है। सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को प्रमुख जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े निगमों और बोर्डों के अध्यक्ष पदों के लिए भी नाम तय कर लिए गए हैं।

https://www.facebook.com/share/p/1GAHsXvWT4/

सरकारी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली स्तर से भी इन नियुक्तियों को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में अब केवल आदेश जारी होना बाकी है। निगम-मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठनात्मक संतुलन के साथ-साथ प्रशासनिक कामकाज को भी गति मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही निगम-मंडलों की नियुक्तियों को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई थी। अब सरकार के इस कदम से राजनीतिक गतिविधियों में भी तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं।

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्रोबेशन पीरियड में वेतन कटौती अवैध, हजारों कर्मचारियों को मिलेगा एरियर

Leave a Comment

error: Content is protected !!