Re. No. MP-47–0010301

सीधी: पूर्व सांसद गोविंद मिश्र के पिता हनुमान प्रसाद मिश्र का निधन, भोपाल में दी आखिरी सांस

सीधी: पूर्व सांसद गोविंद मिश्र के पिता हनुमान प्रसाद मिश्र का निधन, भोपाल में दी आखिरी सांस

सीधी। चुरहट विधानसभा से विधायक एवं सीधी संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद रहे गोविंद प्रसाद मिश्र के पिता हनुमान प्रसाद मिश्र का आज निधन हो गया। वे 100 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण कर देवलोक गमन कर गए। बताया गया है कि वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और भोपाल में उनका उपचार जारी था।

परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान प्रसाद मिश्र के निधन की सूचना उनके पोते अनेंद्र मिश्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। सूचना मिलते ही परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। कल दोपहर बाद उनका शव गृह ग्राम कोचिटा पहुंचेगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हनुमान प्रसाद मिश्र के निधन पर जिले भर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा चुरहट क्षेत्र के नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले: शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान, सोलर-स्टोरेज परियोजनाओं को मंजूरी

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!