Ladli Behna Yojana: बहनों को आज 32वीं किश्त की सौगात, 1.25 करोड़ खातों में जाएंगे 1836 करोड़
भोपाल। मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav आज गुरुवार, 16 जनवरी 2026 को नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में योजना की 32वीं किश्त का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 लाख से अधिक लाभार्थी बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग सहायता के तहत 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भी अंतरण करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। योजना के तहत नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई, जिसके बाद अब पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
योजना अंतर्गत जून 2023 से दिसंबर 2025 तक कुल 31 किश्तों का नियमित रूप से अंतरण किया जा चुका है। जनवरी 2026 में 32वीं किश्त का अंतरण किया जा रहा है। अब तक जून 2023 से दिसंबर 2025 की अवधि में कुल 48 हजार 632 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। वहीं जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के दौरान 38 हजार 635 करोड़ 89 लाख रुपये का अंतरण किया गया है।
लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान मिला है। राज्य सरकार द्वारा आगामी समय में योजना से जुड़ी महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे।
मेटा डिस्क्रिप्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त जारी करेंगे। 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये का अंतरण किया जाएगा।








