Re. No. MP-47–0010301

MP मे 26 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। राजस्व मंडल, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा समेत कई अहम विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं। 

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को सचिव, आयुक्त और प्रबंध संचालक जैसे अहम पदों पर नियुक्त किया गया है।

सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। तबादलों के बाद कई प्रमुख विभागों में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है, जिसका सीधा असर शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता पर देखने को मिलेगा।

दिलीप कुमार यादव को पर्यटन निगम की जिम्मेदारी

इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति से जुड़ी घटना के बाद नगर निगम आयुक्त पद से हटाए गए दिलीप कुमार यादव को अब मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें इंदौर से हटाकर ग्राम एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया था।

राजस्व मंडल और प्रमुख विभागों में नई नियुक्तियां

सरकारी आदेश के अनुसार शिवशेखर शुक्ला को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमाकांत उमराव को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रमुख सचिव और शोभित जैन को आयुष विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ खनिज साधन विभाग का सचिव बनाया गया है।

ऊर्जा क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए विशेष गढ़पाले को मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। उन्हें ऊर्जा विभाग और विद्युत वितरण कंपनी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास और कर विभाग में बदलाव

धनराजू एस को स्वास्थ्य सेवाओं का आयुक्त, अनय द्विवेदी को वाणिज्यिक कर आयुक्त, निधि निवेदिता को महिला एवं बाल विकास आयुक्त तथा गौतम सिंह को गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची: 26 IAS अधिकारियों की पूरी सूची

  1. शिवशेखर शुक्ला – अध्यक्ष, राजस्व मंडल
  2. उमाकांत उमराव – प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग
  3. शोभित जैन – प्रमुख सचिव, आयुष विभाग
  4. जॉन किंग्सली ए. आर. – सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
  5. श्रीमन शुक्ल – आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल
  6. स्वतंत्र कुमार सिंह – सचिव, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग
  7. विशेष गढ़पाले – प्रबंध संचालक, एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी
  8. आलोक कुमार सिंह – सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं खनिज साधन विभाग
  9. धनराजू एस – आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएँ
  10. अनय द्विवेदी – आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर
  11. तरूण राठी – आयुक्त, आदिवासी विकास
  12. अनुराग चौधरी – प्रबंध संचालक, मत्स्य महासंघ
  13. नेहा मारव्या सिंह – अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग
  14. गौतम सिंह – आयुक्त, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल
  15. वीरेन्द्र कुमार – अपर आयुक्त (राजस्व), ग्वालियर संभाग
  16. निधि निवेदिता – आयुक्त, महिला एवं बाल विकास
  17. डॉ. फटिंग राहुल हरिदास – संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ
  18. राजेश कुमार ओगरे – अपर सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग
  19. ऋषि गर्ग – प्रबंध संचालक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
  20. मनीषा सेंतिया – अपर सचिव, गृह विभाग
  21. दिलीप कुमार यादव – प्रबंध संचालक, राज्य पर्यटन विकास निगम
  22. बुद्धेश कुमार वैद्य – सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल
  23. दिलीप कुमार कापसे – उप सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग
  24. मलिका निगम नागर – अपर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  25. दिशा प्रणय नागवंशी – उप सचिव, राजस्व विभाग
  26. वंदना शर्मा – सचिव, राज्य सूचना आयोग

सरकार के अनुसार सभी अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से राज्य में शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है।

https://www.facebook.com/share/p/1ALbfdKRsD/

मोबाइल बना ढाल,गोली से बची जान

Leave a Comment

error: Content is protected !!