Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:साईं ज्योति इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ

Sidhi:साईं ज्योति इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ

धार्मिक विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन, गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

सीधी।
जिले के टीकट कला क्षेत्र में स्थित साईं ज्योति इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ मंगलवार को धार्मिक विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष सीधी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा  इन्द्रशरण सिंह चौहान मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की नींव होती है। साईं ज्योति इंटरनेशनल स्कूल क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, नैतिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे।

https://www.facebook.com/share/v/1GCN7c7Twp/

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।

शुभारंभ समारोह में विद्यालय के संचालक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Sidhi: रेल के लिए जाएंगे जेल!

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!