Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:मड़वास में बाइक हादसा

Sidhi:मड़वास में बाइक हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। रामपुर जोगी पहाड़ी के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/1CPTnhMRFw/

घर लौटते समय बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार, आमगांव (कुसमी) निवासी दो युवक बाइक से मड़वास से अपने घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
हादसे में 30 वर्षीय राजकुमार सिंह गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे 36 वर्षीय अजय केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय के चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं और उनके हाथ की हड्डी टूट गई है।

घायल को जिला अस्पताल किया गया रेफर
सूचना मिलते ही मड़वास पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय केवट को तत्काल मझौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें सीधी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
मड़वास पुलिस ने मृतक राजकुमार सिंह गौड़ के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात होने के कारण पोस्टमार्टम अगले दिन कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार या अन्य तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है।

https://sidhi24news.in/archives/28419

Leave a Comment

error: Content is protected !!