एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: आज से फिजिकल टेस्ट शुरू, 7,500 पदों के लिए 59 हजार अभ्यर्थी मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) 23 फरवरी से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 14 मार्च तक प्रदेश के 10 जिलों—भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना—में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 7,500 पदों के लिए कराई जा रही है।
https://sidhi24news.in/archives/28545
ऑनलाइन लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया। भोपाल में शारीरिक परीक्षा लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद में आयोजित हो रही है।
तीन स्पर्धाओं में होगी परीक्षा
अभ्यर्थियों को 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक की स्पर्धाओसे गुजरना होगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटोकॉपी तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा। आधार ई-केवाईसी सत्यापन के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
https://www.facebook.com/share/v/1TAzBU8zF5/
फर्जीवाड़ा रोकने क्यूआर कोड वाली जैकेट
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों का आधार सत्यापन फिंगरप्रिंट, रेटिना और फोटो मिलान से किया जाएगा। सत्यापन के बाद क्यूआर कोड वाली जैकेट दी जाएगी, जिसे रोल नंबर से लिंक किया जाएगा। हर चरण में स्कैनिंग के बाद ही अभ्यर्थी को आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी।
59 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
प्रदेशभर से लगभग 59 हजार उम्मीदवार 7,500 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाने के लिए सेंसर युक्त जैकेट, टाइमिंग सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सटीकता पहले ही परखी जा चुकी है।
निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही अभ्यर्थियों को समय से पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।








