Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:डॉ. सुनील तिवारी का ग्रंथपाल पद पर चयन

पतुलखी के डॉ. सुनील तिवारी का ग्रंथपाल पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

सीधी- राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सीधी जिले के ग्राम पतुलखी निवासी डॉ. सुनील तिवारी का उच्च शिक्षा विभाग में ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार, मित्रों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया है।

https://www.facebook.com/share/p/17tQg92RWY/

डॉ. सुनील तिवारी की सफलता पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

https://sidhi24news.in/archives/28573

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. तिवारी अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करेंगे।

डॉ. सुनील तिवारी को इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी है।

नवरात्र के आसपास हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, 4–5 नए चेहरे संभावित

Leave a Comment

error: Content is protected !!