Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news:सीधी में लोकायुक्त का छापा

सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी, प्रतिनिधि।
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने गोपद बनास तहसील के मिर्चवार हल्का के पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर बारिसाना और नामांतरण के प्रकरण में फरियादी से कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

https://sidhi24news.in/archives/28573

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने लोकायुक्त पुलिस रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी माता के निधन के बाद जमीन से संबंधित बारिसाना और नामांतरण का प्रकरण लंबित था। इस कार्य को पूरा करने के एवज में संबंधित हल्का पटवारी मुनेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
फरियादी के मुताबिक पटवारी पहले ही 25 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसी बीच पटवारी द्वारा बार-बार दबाव बनाकर 5 हजार रुपये की रिश्वत और लेने के लिए कहा जा रहा था। इससे परेशान होकर फरियादी ने पूरी जानकारी और साक्ष्य के साथ लोकायुक्त पुलिस रीवा से शिकायत की।
शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने योजना बनाकर कार्यवाही की। तय योजना के अनुसार फरियादी को आरोपी पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने अपने घर पर फरियादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
फरियादी ने बताया कि रिश्वत की रकम देने के बाद भी पटवारी लगातार उसे परेशान कर रहा था और बाकी पैसे की मांग कर रहा था। मजबूर होकर उसने लोकायुक्त में शिकायत करने का फैसला लिया।
कार्यवाही के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई से जिले के राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।https://www.facebook.com/share/p/1bWgwA8vwW/

Leave a Comment

error: Content is protected !!