Re. No. MP-47–0010301

सीधी में रेत तस्करों में मचा हड़कंप…

सीधी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: रातभर चले अभियान में 4 वाहन जब्त, चालकों पर केस दर्ज

सीधी | 16 अप्रैल 2026

सीधी जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त जांच अभियान चलाया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 अप्रैल रात 10 बजे से 16 अप्रैल सुबह 10 बजे तक लगातार सघन अभियान चलाया।https://sidhi24news.in/archives/28676

चार वाहन पकड़े गए, थानों में कराया गया खड़ा

अभियान के दौरान गोपदबनास, बहरी, सिहावल और चुरहट तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में जांच करते हुए अवैध रेत परिवहन करते पाए गए 4 वाहनों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

बहरी में दो हाइवा वाहन जब्त

ग्राम मयापुर, तहसील बहरी में जांच के दौरान हाइवा वाहन क्रमांक UP64AT7247 एवं UP63AT2117 अवैध रेत परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर थाना बहरी की अभिरक्षा में सौंपा गया।

सिहावल में हाइवा और मिनी ट्रक पर कार्रवाई

इसी तरह ग्राम चमरौहा, तहसील सिहावल में हाइवा क्रमांक UP63AT1918 को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे थाना अमिलिया को सुपुर्द किया गया।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में मिनी ट्रक क्रमांक MP53ZF6979 रेत से भरा मिला। जांच दल को देखकर चालक वाहन से रेत सड़क पर गिराते हुए भागने लगा और वाहन को ग्राम मेढ़ौली स्थित शीतला माता मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया। बाद में वाहन जब्त कर पुलिस चौकी सिहावल में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

वाहन चालकों और मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने बताया कि सभी संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रशासन की चेतावनी

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन, परिवहन या भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।https://www.facebook.com/share/v/1Dk9wxGokq/

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!