Re. No. MP-47–0010301

Ips transfer:62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

19 जिलों के एसपी बदले, कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम

भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह सूची लंबे समय से लंबित थी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया।

सिंगरौली और सिवनी मामलों के बाद कार्रवाई

सिंगरौली में हुए बैंक डकैती कांड के बाद एसपी मनीष खत्री को हटाकर एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। वहीं सिवनी में सामने आए हवाला मामले के चलते एसपी सुनील मेहता को हटाकर डीसीपी इंदौर पदस्थ किया गया है।

19 जिलों में नए एसपी

इस व्यापक फेरबदल में कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए 19 जिलों के एसपी बदले गए हैं। इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

https://www.facebook.com/share/p/1CJB8BFgSd/

एसपी से डीआईजी स्तर तक बदलाव

तबादला सूची में कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारियां दी गई हैं—

  • रीवा एसपी शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), भोपाल बनाया गया
  • धार एसपी मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर
  • झाबुआ एसपी शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू भोपाल

इसके अलावा—

  • रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा और सिमाला प्रसाद को डीआईजी पीएचक्यू
  • असित यादव को डीआईजी ग्वालियर रेंज
  • विवेक सिंह को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी दी गई है

अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव

  • स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया
  • मोहम्मद शाहिद अबसार को पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया
  • बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा को हॉक फोर्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
  • खंडवा एसपी मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया

व्यापक सर्जरी का उद्देश्य

गृह विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट, बेहतर कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


वरिष्ठ अधिकारी स्तर

क्रम अधिकारी का नाम वर्तमान पद नवीन पदस्थापना
1 रवि कुमार गुप्ता विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल), भोपाल विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं संचालक, पुलिस अकादमी भौंरी (अतिरिक्त प्रभार)
2 राजाबाबू सिंह एडीजी, प्रशिक्षण एडीजी, रेल भोपाल
3 डी.पी. गुप्ता एडीजी (शिकायत/मानवाधिकार) एडीजी, सामुदायिक पुलिसिंग एवं अन्य प्रभार
4 सोलोमन यश कुमार मिंज एडीजी, पुलिस मुख्यालय एडीजी, शिकायत एवं मानव अधिकार

डीआईजी स्तर (2009 बैच)

क्रम अधिकारी का नाम नवीन पदस्थापना
5 अमित सिंह डीआईजी, विसबल इंदौर
6 अवधेश कुमार गोस्वामी डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
7 अमित सांधी डीआईजी, होमगार्ड/एसडीआरएफ
8 वीरेंद्र कुमार सिंह डीआईजी, नर्मदापुरम रेंज
9 प्रशांत खरे डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
10 मनीष कुमार अग्रवाल डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
11 मनोज कुमार राय डीआईजी, पुलिस मुख्यालय

2011–2014 बैच

क्रम अधिकारी का नाम नवीन पदस्थापना
12 रियाज इकबाल डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
13 राहुल कुमार लोधा डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
14 सिमाला प्रसाद डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
15 अमित यादव डीआईजी, ग्वालियर रेंज
16 विवेक सिंह डीआईजी, शहडोल रेंज
17 शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल
18 कुमार प्रतीक डीआईजी, नारकोटिक्स इंदौर
19 मयंक अवस्थी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर
20 अरविंद तिवारी सेनानी, विसबल
21 सुरज कुमार वर्मा एसपी, भिंड
22 यांगचेन डोलकर एसपी, शिवपुरी
23 गुरकरण सिंह एसपी, रीवा
24 दीपक कुमार शुक्ला सेनानी, उज्जैन
25 अमन सिंह राठौर डीसीपी, इंदौर
26 अनुराग सुजानिया एसपी, सागर
27 सचिन शर्मा एसपी, धार

2016 बैच

क्रम अधिकारी का नाम नवीन पदस्थापना
28 रजत सकलेचा एसपी, छतरपुर
29 अमन जैन एसपी, खंडवा
30 मनीष खत्री एआईजी, पुलिस मुख्यालय
31 सुनील कुमार मेहता डीसीपी, इंदौर
32 देवेंद्र पाटीदार एसपी, झाबुआ
33 रामसरण प्रजापति एआईजी, पुलिस मुख्यालय
34 इंदर सिंह कनेश एसपी रेल, जबलपुर
35 राजेश व्यास एसपी, नीमच
36 विनोद कुमार सिंह सेनानी, विसबल
37 पंकज कुमार पांडे एसपी देहात, भोपाल
38 प्रकाश चंद्र पंडिहार एसपी, पांढुर्णा
39 दिलीप कुमार सोनी एसपी, आगर मालवा
40 राजेश कुमार वर्मा एसपी देहात, इंदौर
41 विकांत मुराव एसपी, अनूपपुर
42 सुरेंद्र कुमार जैन एसपी, मंडला
43 आशीष खरे एसपी, डिंडोरी
44 अंकित जायसवाल एसपी रेल, भोपाल

2017–2022 बैच

क्रम अधिकारी का नाम नवीन पदस्थापना
45 राजेश कुशवंशी एसपी, मऊगंज
46 मोती उर रहमान सेनानी, विसबल रीवा
47 ऋतुपर्णि सांबयासी सेनानी, ग्वालियर
48 मयूर खंडेलवाल एसपी, दतिया
49 सोनाली सक्सेना एसपी, सीहोर
50 शरद एसपी, सिंगरौली
51 आनंद कलादगी एसपी, दमोह
52 राहुल देशमुख राजभवन परिसहाय
53 अभिषेक रंजन डीसीपी, इंदौर
54 आयुष गुप्ता डीसीपी, भोपाल

https://sidhi24news.in/archives/29085

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!