Re. No. MP-47–0010301

सीएम मोहन यादव ने किया हेलियन परियोजना का वर्चुअल भूमिपूजन

पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ₹2000 करोड़ निवेश से 1000+ रोजगार

धार/पीथमपुर। मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत तेजी से ग्लोबल फार्मा हब के रूप में उभर रहा है और इसमें मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है।https://sidhi24news.in/archives/29787

करीब 2000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली यह यूनिट 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जिसे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हेलियन प्लांट बताया जा रहा है। इस परियोजना से 1000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिनमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 30 प्रतिशत तक रोजगार महिलाओं को देने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों, बेहतर औद्योगिक वातावरण और निवेशकों के लिए अनुकूल व्यवस्था के कारण हेलियन ग्रुप ने पीथमपुर को अपनी पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए चुना है। प्लांट से एशिया, मध्य-पूर्व और अफ्रीकी देशों को उत्पादों का निर्यात किया जाएगा, जिससे प्रदेश की औद्योगिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 300 से अधिक फार्मा कंपनियां और 75 से ज्यादा मेडिकल डिवाइस निर्माण इकाइयां सक्रिय हैं। उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर कदम पर उद्योगों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2024 के यूके रोड शो के दौरान किए गए निवेश प्रयास अब जमीन पर साकार होते दिखाई दे रहे हैं।https://www.facebook.com/share/r/1QdaNnkEta/

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!