Re. No. MP-47–0010301

सीधी-रीवा समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 मानसून ट्रफ से बदला मौसम, सीधी-रीवा समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

24 घंटे में 4 इंच तक बारिश का अनुमान, कई जिलों में बूंदाबांदी; बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर सिस्टम बढ़ाएगा बारिश

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। प्रदेश के ऊपर से मानसून ट्रफ गुजरने के कारण रविवार को सीधी, रीवा और दतिया जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

हालांकि, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में फिलहाल हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया

मौसम केंद्र के अनुसार 8 अगस्त से पश्चिमी बंगाल और उससे लगे क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसके आने वाले दिनों में और मजबूत होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

शनिवार को कई जिलों में हुई तेज बारिश

शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा करीब 3 इंच, श्योपुर में 2.8 इंच और रीवा में 2.2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा सीधी, शिवपुरी, नर्मदापुरम, बालाघाट, छतरपुर, सागर, गुना, रायसेन, मंडला, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना और शाजापुर समेत कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहा।

सीधी-रीवा में बढ़ी बारिश की संभावना

https://www.facebook.com/share/v/18rHxpCAoy/

रविवार को सीधी और रीवा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर नदी-नालों और निचले इलाकों में पानी बढ़ने की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के आगामी अपडेट के आधार पर बारिश की तीव्रता में बदलाव संभव है।

https://sidhi24news.in/archives/30331

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!