किराना दुकान की आड़ में सज रहा था शराब का बाजार, सरई पुलिस की दबिश में 51 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
🖊️बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट,
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिवाज के.एम. (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देश तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में सरई पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सरई निरीक्षक प्रह्लाद सिंह के कुशल नेतृत्व में सरई पुलिस टीम ने किराना की आड़ में अवैध शराब बेचने वाले ज्वाला प्रसाद साहू उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 51 लीटर 400 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 26 हजार 152 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पोखरीटोला निवासी ज्वाला प्रसाद साहू अपनी किराना दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान देशी मदिरा प्लेन के 82 पाव, देशी प्लेन मसाला के 101 पाव, गोवा व्हिस्की के 17 पाव, लंदन प्राइड के 5 पाव तथा लेमाउंट बीयर के 29 नग 500 एमएल बरामद किए गए।
पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में सरई थाने में आबकारी अधिनियम सहित धारा 363, 370, 372, 373, 34(2), 3(1)(एच), 3(2), 3(2)(v), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट, 379, 414, 8/20 एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।https://sidhi24news.in/archives/30469
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 418 विजय तिवारी, प्रधान आरक्षक 91 अनुराग मिश्रा, प्रधान आरक्षक 283 विजय बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक 249 लक्ष्मीकांत साहू, आरक्षक 393 शिवम पाटकर, आरक्षक 621 शिवम गुर्जर, महिला आरक्षक 508 मधु दांगी एवं महिला आरक्षक 359 वर्षा पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।https://www.facebook.com/share/p/1HAULWSZYr/









