Re. No. MP-47–0010301

सीईओ सौम्या आनंद ने रामपुर नैकिन का किया भ्रमण, महिला स्वरोजगार और पर्यटन…

सीईओ जिला पंचायत ने रामपुर नैकिन क्षेत्र का भ्रमण कर दिए आवश्यक निर्देश

महिला स्वरोजगार, पंचायत व्यवस्था, हथकरघा एवं पर्यटन विकास पर दिया जोर

सीधी 01 अक्टूबर 2026
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी सौम्या आनंद ने रामपुर नैकिन विकासखंड का क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।https://sidhi24news.in/archives/30603

भ्रमण के दौरान चुरहट महिला मुर्गीपालन सहकारी समिति की महिलाओं द्वारा संचालित मुर्गीपालन गतिविधियों का अवलोकन किया गया। सीईओ ने महिलाओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से समिति के सदस्यों के लिए मुर्गीपालन शेड स्वीकृत कराने तथा मुर्गीपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत रामपुर नैकिन एवं पीओ मनरेगा को दिए।

पंचायत कार्यालय एवं योजनाओं की समीक्षा

सौम्या आनंद ने जनपद पंचायत रामपुर नैकिन कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुचारु रखने, आवश्यक मरम्मत कराने, रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण तथा कार्यालय में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अड़गाल पंचायत भवन के निरीक्षण के बाद सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम पंचायत कंधवार एवं अड़गाल के सचिव एवं जीआरएस के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत बघवार में शून्य श्रमिक नियोजन पाए जाने पर जीआरएस को 01 अक्टूबर का दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए गए।

हथकरघा उत्पादों के विपणन पर जोर

भरतपुर हथकरघा सहकारी समिति के भ्रमण के दौरान सीईओ ने बुनकरों से संवाद कर उनकी गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने हथकरघा उत्पादों की विविधता बढ़ाने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए ज्तपइमे प्दकपं, मृगनयनी एवं अन्य ब्रांडों के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशने के निर्देश डीपीएम एसआरएलएम एवं सहायक संचालक हथकरघा को दिए।

पर्यटन सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए चंद्रेह मंदिर, परसीली, संजय टाइगर रिजर्व, सोन घड़ियाल अभयारण्य, गुलाबसागर डैम सहित अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़कर पर्यटन सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इससे क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक व्यवस्थित सर्किट के रूप में विकसित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा सकेगा।
https://www.facebook.com/share/v/1BtKaSbg75/

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!