Re. No. MP-47–0010301

Sidhi election news:मतगणना दल के सदस्यों का द्वितीय प्रशिक्षण आज…

Sidhi election news:मतगणना दल के सदस्यों का द्वितीय प्रशिक्षण आज…

सीधी:विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 हेतु मतगणना दल के सदस्यों को द्वितीय प्रशिक्षण आज दिनांक 02.12.2023 को शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक 01 सीधी में दिया जाना है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही द्वारा आदेश जारी कर उक्त प्रशिक्षण को प्रदाय करने हेतु नियुक्त किये गये मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथि, स्थल एवं समय पर उपस्थित रहकर प्रशिक्षण कार्यक्रम संम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।

जारी आदेशानुसार दिनांक 02.12.2023 को ईव्हीएम द्वारा मतगणना हेतु दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक 1 सीधी के कक्ष क्रमांक 6 में शम्भूनाथ त्रिपाठी प्राचार्य एवं सुधाकर प्रसाद मिश्रा व्याख्याता की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार कक्ष क्रमांक 7 में डाॅ. के.बी. राय सहायक प्राध्यापक एवं डाॅ. प्रशांत कुमार चौरसिया सहायक प्राध्यापक की, कक्ष क्रमांक 8 में अनिरूद्ध सिंह प्राचार्य एवं शैलेन्द्र सिंह प्रधानाध्यापक की, कक्ष क्रमांक 9 में अनिल कुमार मिश्रा प्राचार्य एवं अरूण कुमार मिश्रा वरिष्ठ अध्यापक की, कक्ष क्रमांक 10 में डाॅ. राकेश कुमार प्रजापति सहायक प्राध्यापक एवं डाॅ. विनोद कुमार साकेत सहायक प्राध्यापक की ड्यूटी लगाई गई है।

ईटीपीबीएस एवं पोस्टल बैलेट द्वारा मतगणना हेतु शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक 1 सीधी के सभागार में डाॅ. रामनारायण स्वर्णकार प्राध्यापक, डाॅ. राजेश कुमार साहू सहायक प्राध्यापक एवं आर.पी. सिंह व्याख्याता की ड्यूटी लगाई गई है। रिजर्व दल में डाॅ. संतोष सिंह चैहान प्राध्यापक एवं विजय सिंह उ.मा.शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!