सीधी: सोन नदी के नए पुल से महिला ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
सीधी। जिले के बहरी-अमिलिया मार्ग पर सोन नदी के नए पुल से एक महिला के नदी में छलांग लगाने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पीले रंग की साड़ी पहने हुए थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। फिलहाल महिला की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद पुलिस ने आमजन से महिला की पहचान करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो तत्काल बहरी थाना अथवा अमिलिया थाना पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 पर भी सूचना दी जा सकती है।
फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम की कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिला की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
https://sidhi24news.in/archives/30808
MP में अब एक लॉगइन से मिलेंगी 22 हजार से ज्यादा सरकारी सेवाएं









1 thought on “सीधी: सोन नदी के नए पुल से महिला ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान”