Re. No. MP-47–0010301

सीधी: मछली पकड़ने गए युवक का नदी में मिला शव, दो दिन से तलाश कर रहे थे परिजन

सीधी: मछली पकड़ने गए युवक का नदी में मिला शव, दो दिन से तलाश कर रहे थे परिजन

 

सीधी। जिले के कुसमी क्षेत्र के धोरबंधा गांव में गोपद नदी के किनारे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हीरालाल बैगा पिता फूले बैगा निवासी धोरबंधा के रूप में हुई है। वह गुरुवार को नदी में मछली पकड़ने गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। इसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हीरालाल बैगा गुरुवार दोपहर जाल लेकर गोपद नदी में मछली पकड़ने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को भी परिजन उनकी खोजबीन करते रहे।

शनिवार सुबह परिजनों ने एक बार फिर नदी और आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। इसी दौरान धोरबंधा गांव के पास गोपद नदी के किनारे पानी में हीरालाल का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना तत्काल भुईमाड़ थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव निकलवाकर शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुरुआती तौर पर नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

भुईमाड़ थाना प्रभारी डीडी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मर्ग दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

https://sidhi24news.in/archives/30815

सीधी: सोन नदी के नए पुल से महिला ने लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

Advertisement

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!