Re. No. MP-47–0010301

Ias transfar:एमपी में प्रशासनिक सर्जरी,हटाए गए रीवा कमिश्नर…

Ias transfar:एमपी में प्रशासनिक सर्जरी,हटाए गए रीवा कमिश्नर…

एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने 7 IAS अफसरों को इधर से उधर किया है। भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए है। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के कलेक्टर होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर हैं। जो संभागीय बैठकर करने वाले है। इसके पहले ही रीवा संभागायुक्त को हटा दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!