सीधी- बोर्ड परीक्षा में अव्यवस्था देख नाराज हुए अभिभावक,परीक्षा केंद्र में चस्पा है गलत रोल नबर की लिस्ट
सीधी- आज से शुरू हुए दसवीं के बोर्ड एग्जाम के दौरान सीधी जिले में स्थित परीक्षा केंद्र शासकीय आदर्श कन्या हाई स्कूल में अव्यवस्था का आलम देखा गया। यहां परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बैठक व्यवस्था ठीक न होने के कारण अभिभावक नाराज होते देखे गए और तो और बैठक व्यवस्था के लिए जो रोल नंबर कमरा नंबर की लिस्ट जारी की गई थी उसमें गलत रोल नंबर दर्ज किया गया था जिसके कारण परीक्षार्थियों को भ्रमित होना पड़ा।
जी हां बता दें कि दसवीं के बोर्ड एग्जाम आज से शुरू हो रहे हैं शासन प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को बेहतर वातावरण में परीक्षा देने के कई सारे प्रयास किए जाते रहे हैं लेकिन सीधी जिले के शासकीय आदर्श कन्या हाई स्कूल परीक्षा केंद्र क्रमांक 35 1131 में जिम्मेदारों द्वारा ऐसी लापरवाही की गई की परीक्षार्थी और अभिभावक सभी परेशान देखे गए। विद्यालय के बाहर और अंदर जो बैठक व्यवस्था की रोल नंबर और कमरा नंबर की सूची चस्पा की गई थी वह 10 अंकों की थी जबकि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में 9 अंक के रोल नंबर ही दर्ज थे बकायदे केंद्र अध्यक्ष की सील और सिग्नेचर से चस्पा इस सूची को देखकर पहले तो सभी भ्रमित हुए बाद में इस गलती का पता चलने पर अभिभावकों द्वारा अतिरिक्त एक अंक को पेन से काटा गया। अंदर की व्यवस्थाएं भी काफी दयनीय दिखाई दी। अंधेरे कमरों में बोर्ड का एग्जाम देने पहुंचे छात्र-छात्राओं को जमीन पर बैठने की व्यवस्था की गई थी और छोटे-छोटे कमरों में करीब 40-40 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। एक ओर जहां परीक्षार्थियों के बैठने के लिए जमीन पर टाट पट्टी बिछाई गई थी। छोटे-छोटे कमरों में व्यवस्था बनाई गई थी वहीं बड़े-बड़े कमरे और कुर्सियां बाहर शोपीस के रूप में देखे गए। इसके बाद अभिभावकों द्वारा इस बात का विरोध किया गया और उपस्थित स्टाफ से कहा गया कि अगले प्रश्न पत्र के दौरान व्यवस्था में सुधार होना चाहिए अन्यथा इसकी शिकायत की जाएगी। जमीन में बैठक व्यवस्था होने के कारण का विद्यार्थी पद खरीदने के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए क्योंकि उन्हें पता ही नहीं था की जमीन पर बैठकर पेपर देना पड़ेगा। एक ओर शासन प्रशासन परीक्षार्थियों को उचित वातावरण और सुविधा देकर उनको मानसिक सुकून देने का प्रयास कर रहा है तो दूजी ओर अव्यवस्थाएं छात्रों को परेशान कर रही है।








