Re. No. MP-47–0010301

सतना में दर्दनाक हादसा, कुंए में उतरे तीन युवकों की हुई मौत

सतना में दर्दनाक हादसा, कुंए में उतरे तीन युवकों की हुई मौत

 

सतना-मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक कुएं से जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह गैस वे लोग कुएं में उतरे थे, जो एक गाय को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात उमरी गांव में हुई।नागौड़ पुलिस थाने के प्रभारी अशोक पांडे ने बताया, ‘ग्रामीणों के एक समूह ने देखा कि एक गाय गलती से कुएं में गिर गई है, जिसके बाद उनमें से तीन लोग रस्सी के सहारे कुएं में उतरे और उसे बचाया।’

कुएं में उतरने के बाद सभी को सांस लेने में होने लगी तकलीफ

हालांकि, कुएं में उतरने के बाद सभी को सांस लेने में तकलीफ हुई। उनमें से एक व्यक्ति किसी तरह बाहर निकल आया और बेहोश हो गया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पांडे ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उनकी मदद से कुछ स्थानीय निवासी गीले कपड़े से अपना चेहरा ढककर कुएं में उतरे और अंदर फंसे लोगों को बचाया।

गांव वालों ने तीनों को कुएं से निकाला बाहर

थाना प्रभारी ने बताया कि हालांकि गांव वालों ने तीनों को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौके पर बुलाए गए डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अशोक सिंह (45), रामरतन (22) और विष्णु (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!