Re. No. MP-47–0010301

लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: अब हर माह मिलेंगी ₹1500 की राशि 

लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: अब हर माह मिलेंगी ₹1500 की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से किया ऐलान, रक्षाबंधन पर अतिरिक्त ₹250 की भी घोषणा

भोपाल/इंदौर | 19 जून 2025
प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से हर माह ₹1500 देने की बड़ी घोषणा की है। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही ₹1250 प्रतिमाह की राशि को बढ़ाकर ₹1500 किया जा रहा है, जो दीपावली से प्रभावी होगा।

रक्षाबंधन पर भी मिलेगा तोहफा

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले माह रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को ₹250 की अतिरिक्त राशि उनके खातों में भेजी जाएगी, ताकि वे यह पर्व हर्षोल्लास से मना सकें।

तीन हजार तक बढ़ेगी सहायता

डॉ. यादव ने बताया कि यह योजना चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ेगी, और भविष्य में प्रति माह ₹3000 तक की सहायता राशि दी जाएगी। यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण है।

बहनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा,

“बहनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। लाड़ली बहना योजना उसी श्रृंखला का एक बड़ा प्रयास है, जो अब और व्यापक रूप में आगे बढ़ेगा।”

कार्यक्रम की पृष्ठभूमि

डॉ. यादव इंदौर के कलेक्टर कार्यालय से विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने लाड़ली बहनों के लिए इस नई सौगात की घोषणा की।

इस घोषणा से प्रदेश की करोड़ों बहनों में उत्साह का माहौल है, और इसे सरकार की महिला केंद्रित नीति का बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!