Re. No. MP-47–0010301

सीधी में 3 तेंदुए की खाल बरामद 5 आरोपी हिरासत में मचा हड़कंप

सीधी ब्रेकिंग: तथा कथित नेता के पुत्र की गाड़ी से 3 तेंदुए की खाल बरामद होने की सूचना, 5 आरोपी हिरासत में

सीधी। जिले में वन्यजीव शिकार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन से तीन तेंदुओं की खाल बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक बड़े नेता के पुत्र से जुड़ी गाड़ी का नाम सामने आया है।https://sidhi24news.in/archives/30489

सूत्रों के अनुसार, वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी की आशंका को लेकर वन विभाग की टीम ने शनिवार रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें कथित तौर पर तीन तेंदुओं की खाल बरामद हुई।

मामले में वन विभाग की टीम ने पांच संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि तेंदुओं का शिकार कहां किया गया और बरामद खाल को कहां ले जाया जा रहा था।

बड़े नेता के पुत्र से जुड़ा वाहन होने की चर्चा

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि जिस वाहन से कथित तौर पर तेंदुए की खाल बरामद हुई है, वह एक बड़े तथा कथित नेता के पुत्र से जुड़ा हुआ है। हालांकि, इस संबंध में वन विभाग की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर किसी राजनीतिक व्यक्ति या उसके परिजन की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की गई है।

वन विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद खाल वास्तविक रूप से तेंदुओं की है या नहीं और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जांच के बाद सामने आएगा पूरा सच

वन विभाग की टीम बरामद वन्यजीव अवशेषों की जांच के साथ आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों की जांच में शिकार, तस्करी और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

फिलहाल इस कार्रवाई ने सीधी के वन्यजीव संरक्षण और अवैध शिकार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में वन विभाग की आधिकारिक जानकारी और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।https://www.facebook.com/share/p/1C9mYUBoEJ/

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!