Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:आज से जारी होगी निर्वाचन की अधिसूचना,शुरू होगी नामांकन कि प्रक्रिया

 Sidhi:आज से जारी होगी निर्वाचन की अधिसूचना,शुरू होगी नामांकन कि प्रक्रिया

सीधी- लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सीधी के लिए चुनाव की अधिसूचना आज 20 मार्च 2024 को जारी की जायेगी। आज से नामांकन पत्र दखिल करने की प्रक्रिया आरंभ होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 मार्च 2024 है। नामांकन पत्र कार्यालय कलेक्टर कोर्ट जिला सीधी में लिया जावेगा। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जायेगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।

सार्वजनिक अवकाश के दिनों में नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। माह के चतुर्थ शनिवार 23 मार्च, रविवार 24 मार्च तथा 25 मार्च को होली के अवकाश के कारण नाम निर्देशन नहीं लिए जाएंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!