सीधी- चार दिनों तक फंदे में लटकती रही लाश,किराए के मकान में युवती कि हुईं मौत
सीधी-जमोड़ी थाना अंतर्गत नए बस स्टैंड पानी के टंकी के पास किराए के कमरे में रहने वाली एक युवती ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई, शव को चौथे दिन फंदे से उताकर पंचनामा उपरांत परीक्षण करवाया गया।
बताया गया कि सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना अंतर्गत डिगवाह गांव निवासी आराधना पिता भारत सिंह (२३) नए बस स्टैंड के पास किराए का कमरा लेकर कन्या महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रही थी, वे कमरे में अकेली रहती थी, बताया गया कि वे चार पहले कमरा अंदर से बंद कर बाहर उसे नहीं देखा गया, वहीं उसका मोबाइल बंद था, सोमवार की दोपहर मकान मालिक कमरे के सामने से निकले तो बदबू आ रही थी, दरवाजा खटखटाया गया तो कोई आहट नहीं हुई, जिसकी सूचना युवती के पिता को दी गई। युवती के परिजन जमोड़ी थाना पहुंचकर सूचना दिए, जमोड़ी थाना पुलिस के द्वारा स्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर दरवाजा को तोड़ा गया, जहां युवती का शव फंदे पर लटक रहा था, जिसे उतरवाकर परीक्षण करवाया गया, पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।









