Re. No. MP-47–0010301

सीधी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लाड़ली बहनों को दी सौगात, विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सीधी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लाड़ली बहनों को दी सौगात, विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सीधी, 15 मई 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एकदिवसीय दौरे पर सीधी जिले के सीधी खुर्द पहुँचे। जहाँ उन्होंने मुख्य समारोह में शामिल होकर ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और उज्ज्वला योजना अंतर्गत सिलेंडर रिफिलिंग के लिए हितग्राहियों के खातों में राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।

मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कर्मा नृत्य के साथ मुख्यमंत्री मंच तक पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। मंच पर उपस्थित बहनों की मुस्कान और उत्साह ने पूरे आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सीधी जिले को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विभागीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली।

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रीति पाठक और विश्वामित्र पाठक, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन एवं पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!