Sidhi Accident: नकटा नाला बना मौत का मोड़, सीधी-रीवा मार्ग पर बस-बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
सीधी (मध्य प्रदेश)।
Sidhi Accident बीतीं शाम एक्सीडेंट की एक और दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। सीधी-रीवा मुख्य मार्ग पर जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटा नाला के पास बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
कैसे हुआ हादसा Sidhi-Rewa Road Accident
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम करीब 7 बजकर 11 मिनट पर हुआ। सीधी से रीवा की ओर जा रही कृष्णा ट्रेवल्स की बस और रीवा की ओर से सीधी की ओर आ रही एक बाइक के बीच नकटा नाला मोड़ पर आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुरहट के कोलदह घाट पर लगे मेले से तीनों युवक लौट रहे थे और इनकी टक्कर बस से हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे।

मृतकों की स्थिति
इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में:
दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई
एक युवक ने जिला अस्पताल सीधी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। करीब 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता दल मौके पर पहुंच गया और घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
बस जब्त, जांच जारी
हादसे में शामिल बस कृष्णा ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जिसका पंजीयन क्रमांक MP-17 P-1250 है। पुलिस ने एहतियातन बस को जब्त कर पुलिस निगरानी में खड़ा करा दिया है।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी
घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर सड़क दुर्घटना है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस सड़क की स्थिति, वाहन की गति, मोड़ की बनावट और संभावित लापरवाही जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक
इस दर्दनाक हादसे में जिन युवकों की मौत हुई, वे सभी आसपास के गांवों के निवासी थे—
दीपक कोल (17 वर्ष)
पिता – होडीला कोल, निवासी – पनवार सेंगरान
आशीष कोल (20 वर्ष)
पिता – पिंटू कोल, निवासी – पनवार सेंगरान
मोहित कोल (18 वर्ष)
पिता – लालवा कोल, निवासी – भितरी
पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल में रखवा दिया गया है जहां आज गुरूवार को उनका पीएम होगा।

इलाके में शोक का माहौल
हादसे की खबर फैलते ही पनवार सेंगरान, भितरी और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। नकटा नाला क्षेत्र को स्थानीय लोग पहले से ही खतरनाक मोड़ बताते रहे हैं, जहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
सीधी–मड़वास मार्ग पर तेज रफ्तार बल्कर का कहर, युवक का पैर कुचला; 4 लेन सड़क निर्माण में तेजी की मांग








