Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24 news:जलती चिता से खोपड़ी निकालने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sidhi24 news:जलती चिता से खोपड़ी निकालने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

अंधविश्वास से जुड़ी घटना से फैली सनसनी, कुशवाहा समाज ने आरोपी परिवार को किया बेदखल

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरका बाग से अंधविश्वास और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक जलती चिता से मृतक की खोपड़ी और अस्थियां निकालकर अपने घर ले गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मूलचंद्र कुशवाहा है। अंतिम संस्कार के दौरान आरोपी बल्ली कुशवाहा ने जलती चिता से खोपड़ी और अस्थियां निकालीं और उन्हें लेकर घर पहुंच गया। बताया गया कि आरोपी ने चिता की राख से स्नान किया और रात भर अस्थियों के साथ सोया रहा।

घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों और समाजजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुशवाहा समाज ने आरोपी बल्ली कुशवाहा सहित उसके पूरे परिवार को समाज से बेदखल करने का निर्णय लिया। समाज ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध करार दिया।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बल्ली कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की मंशा और कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

MPESB ने 1120 पदों पर निकाली भर्ती, आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए मौका

Leave a Comment

error: Content is protected !!