Re. No. MP-47–0010301

टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत

Tiger Death: टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत

उमरिया के पुटपुरा क्षेत्र में खेत में मिला टाइगर का शव, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का कारण

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ की मौत का मामला सामने आया है। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते 16 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब बांधवगढ़ क्षेत्र में टाइगर की मौत हुई है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है।

https://www.facebook.com/share/p/1KYg8QD9BW/

ताजा मामला उमरिया जिला मुख्यालय से सटे पुटपुरा क्षेत्र, पुलिस लाइन के पास का बताया जा रहा है। यहां एक बाघ के निष्क्रिय अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। आसपास के ग्रामीणों ने पहले इसे सोता हुआ समझा, लेकिन लंबे समय तक कोई हलचल नहीं होने पर वन विभाग को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और उमरिया सामान्य वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान बाघ को मृत पाया गया। बाघ का शव एक खेत में मिला है, जो बफर जोन के नजदीक स्थित बताया जा रहा है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि बाघ का शव पुटपुरा गांव के खेत में मिला है। यह क्षेत्र पीएफ 112 बीट पिपरिया धमोखर बफर जोन अंतर्गत आता है, जो वन क्षेत्र से लगभग 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अनुसार फिलहाल बाघ की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। लगातार हो रही बाघों की मौतों को लेकर विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Sidhi24 news:जलती चिता से खोपड़ी निकालने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!