Re. No. MP-47–0010301

Road accident:देर रात दर्दनाक हादसा

रीवा–सीधी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बल्कर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

रीवा।
रीवा–सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-39) पर गुढ़वा बाईपास के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बल्कर ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक रिश्ते में साढू बताए जा रहे हैं।

पेट्रोल भरवाकर लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोमवार रात गुढ़वा स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गुढ़वा बाईपास के पास तेज रफ्तार बल्कर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक और घायल रिश्ते में साढू

हादसे में मृतक की पहचान नंदलाल यादव, निवासी बेनीपुरवा (थाना गुढ़) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक उमरिहा गांव (थाना गुढ़) का निवासी बताया जा रहा है। दोनों युवक आपस में रिश्ते में साढू थे।

बल्कर जब्त, घायल SGMH रेफर

घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल बल्कर को जब्त कर लिया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल (SGMH), रीवा रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

https://www.facebook.com/share/v/1CYVRnyVzc/

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

https://sidhi24news.in/archives/28266

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!