Re. No. MP-47–0010301

Bhargava:दो टुकड़ों में मिली छात्र की लाश

बरगवां रेलवे स्टेशन के पास 12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या की आशंका

सिंगरौली।
सिंगरौली जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक पर एक 12वीं कक्षा के छात्र का शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी एवं मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान मनिहारी गांव निवासी सन्नी गौड़ बैसवार के रूप में हुई है, जो स्कूली छात्र था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पढ़ाई को लेकर पिता द्वारा डांटे जाने से सन्नी नाराज था।

https://www.facebook.com/share/v/1AeLr7yPyn/

परिजनों के अनुसार, डांट के बाद सन्नी घर से निकल गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह सीधे बरगवां रेलवे स्टेशन पहुंचा और रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने लेट गया। इसी दौरान गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसका शरीर पेट के हिस्से से दो भागों में कट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://sidhi24news.in/archives/28387

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!