MP IPS Transfer List: भोपाल को मिला नया पुलिस कमिश्नर, 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
संजय कुमार बने भोपाल पुलिस आयुक्त, परिवहन विभाग और उज्जैन रेंज में भी बड़े फेरबदल
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने गुरुवार को 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की बड़ी सूची जारी की है। इस प्रशासनिक फेरबदल में राजधानी भोपाल, परिवहन विभाग, उज्जैन, बालाघाट और शहडोल रेंज सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
https://www.facebook.com/share/v/1C9pJxwZ39/
संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर
बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार (2004 बैच) को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में आईजी एससीआरबी के पद पर पदस्थ किया गया है।
परिवहन विभाग और उज्जैन रेंज में अहम बदलाव
उज्जैन रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री उमेश जोगा (1997 बैच) को परिवहन विभाग में भेजते हुए परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं परिवहन आयुक्त श्री विवेक शर्मा को एडीजी पीटीआरआई, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
उज्जैन रेंज की जिम्मेदारी अब श्री राकेश गुप्ता को सौंपी गई है, जिन्हें एडीजी के साथ आईजी उज्जैन रेंज बनाया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे श्री अनंत कुमार सिंह (1994 बैच) को स्पेशल डीजी एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है।
एंटी नक्सल, STF और तकनीकी सेवाओं में बदलाव
श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी सीआईडी एवं सतर्कता पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, उनसे एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ का प्रभार हटा लिया गया है।
श्री के.पी. वेंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री डी. श्रीनिवास वर्मा को एडीजी नारकोटिक्स बनाया गया है और उन्हें एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

खेल विभाग, देहात और जोन स्तर पर नई पदस्थापनाएं
श्री अंशुमान यादव को संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।
श्री अभय सिंह को भोपाल आईजी देहात से हटाकर आईजी योजना, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
श्री संजय तिवारी को आईजी भोपाल देहात,
सुश्री चैत्रा एन को आईजी शहडोल,
और श्री ललित शाक्यवार को आईजी बालाघाट जोन पदस्थ किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था और विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है।








