Re. No. MP-47–0010301

Mp संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी

भोपाल में संविदा कर्मचारियों का महासम्मेलन, नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी भोपाल में आयोजित संविदा कर्मचारियों के विशाल महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियमितीकरण को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सरकार एक विशेष समिति का गठन करेगी, जो उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी।

सरकार की योजनाओं की रीढ़ हैं संविदा कर्मचारी
30 जनवरी को न्यू दशहरा मैदान में आयोजित इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में संविदा कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने भावनात्मक उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार को संविदा कर्मियों की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी श्रीराम को हनुमान की थी। मुख्यमंत्री के इस बयान पर सम्मेलन में मौजूद हजारों कर्मचारियों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर आयोजन
महासम्मेलन का आयोजन संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के संयुक्त आह्वान पर किया गया था। कार्यक्रम में मंच के प्रदेश संयोजक दिनेश तोमर, डी.के. उपाध्याय, महामंत्री सजल भार्गव, अभय वाजपेई, सुरेन्द्र रघुवंशी, संस्थापक प्रांताध्यक्ष के.के. शर्मा और अरविंद यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। मंच पदाधिकारियों ने इसे संविदा कर्मचारियों के लंबे संघर्ष के लिए एक निर्णायक मोड़ बताया।

https://www.facebook.com/share/v/187umN9gnU/

प्रदेशभर से पहुंचे हजारों संविदा कर्मी
संविदा संयुक्त मंच के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि महासम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में संविदा अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। इसमें सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास, वाटरशेड, कृषि विभाग सहित शासन की लगभग सभी योजनाओं से जुड़े संविदा कर्मियों की भागीदारी रही।

ऐतिहासिक निर्णयों की उम्मीद
मंच पदाधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों की एकजुटता सरकार को नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और स्थायित्व जैसे मुद्दों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगी। सम्मेलन के बाद संविदा कर्मचारियों में नई उम्मीद और उत्साह देखने को मिला।

https://sidhi24news.in/archives/28422

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!