MP में 1689 पदों पर भर्ती: वन रक्षक, जेल प्रहरी समेत कई पदों के लिए आवेदन शुरू
भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने वन विभाग और जेल विभाग में कुल 1689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है और ऑनलाइन आवेदन भी प्रारंभ हो गए हैं।
नियम पुस्तिका –https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2026/JAIL_VAN_2026_RuleBook_27022026.pdf
जारी जानकारी के अनुसार वन रक्षक के 728, क्षेत्र रक्षक के 169, जेल प्रहरी के 767 और सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र तय किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्नपत्र रखा गया है।
https://www.facebook.com/share/v/1CBwRwzsHw/
शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती परीक्षा 7 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में तकनीकी विषय, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
https://sidhi24news.in/archives/28560
परीक्षा के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड सहित वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।








