Re. No. MP-47–0010301

Singrauli:सांभर के 6 शिकारी गिरफ्तार

वन परिक्षेत्र कर्थुआ में सांभर शिकार मामला: 6 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

 

सिंगरौली- जिले के वन परिक्षेत्र कर्थुआ में वन्य प्राणी सांभर के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन अपराध प्रकरण क्रमांक 32/24 दिनांक 26 फरवरी 2026 के तहत मादा सांभर के अवैध शिकार का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साक्ष्य जुटाकर वन विभाग ने छापामार कार्रवाई की और छह आरोपियों को धर दबोचा।

https://www.facebook.com/share/v/1CQGkq5FTm/

गिरफ्तार आरोपियों में सुखनारायण पिता चन्द्रदत्त खैरवार (31 वर्ष), रावेन्द्र बैगा पिता रूपशाह बैगा (34 वर्ष), श्रीराम खैरवार पिता बाबूलाल खैरवार (68 वर्ष), सहदेव खैरवार पिता भैयालाल खैरवार (59 वर्ष), शिवकुमार खैरवार पिता मली सिंह खैरवार (41 वर्ष) एवं हरीदास खैरवार पिता चन्द्रदत्त खैरवार (45 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम भर्रा एवं परमा के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय देवसर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया है।

https://sidhi24news.in/archives/28565

वन परिक्षेत्र अधिकारी कर्थुआ दिव्यांशु सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और अवैध शिकार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

MP में 1689 पदों पर भर्ती

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!