Re. No. MP-47–0010301

सीधी में अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही या दिखावा ?

सीधी में अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही या दिखावा? 4 वाहन जब्त, फिर भी जारी रेत का खेल

खनिज विभाग की सघन जांच में चार वाहन पकड़े गए, लेकिन जिले में अवैध रेत कारोबार पर सवाल बरकरार

सीधी, 21 मार्च 2026 |जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्यवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। खनिज विभाग द्वारा हाल ही में चार वाहनों की जब्ती की गई है, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि जिले में रेत का अवैध कारोबार अब भी बेखौफ जारी है।https://sidhi24news.in/archives/28446

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन और खनिज अधिकारियों के नेतृत्व में कुसमी, मड़वास, मझौली और रामपुर नैकिन क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुसमी क्षेत्र में गोपद नदी के पास दो टाटा 407 वाहन बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते पकड़े गए। वहीं मड़वास क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा भी अवैध रेत परिवहन करते जब्त किए गए।

कार्यवाही के तहत सभी वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा कर दिया गया और प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इस तरह की कार्रवाई वास्तव में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगा पा रही है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई है। रात के अंधेरे में सैकड़ों वाहन रेत का परिवहन करते नजर आते हैं, लेकिन कार्रवाई गिने-चुने मामलों तक सीमित रहती है।

जानकारों का मानना है कि यदि सख्ती से लगातार कार्रवाई हो, तो अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल, चार वाहनों की जब्ती से ज्यादा फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा, जबकि जिले में रेत का खेल खुलेआम जारी है।

👉 लेकिन असली सवाल यहीं है…
क्या सिर्फ 4 वाहनों की जब्ती से रेत माफिया पर लगाम लग जाएगी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही सैकड़ों वाहन रेत लेकर सड़कों पर दौड़ते हैं, लेकिन कार्यवाही सिर्फ गिने-चुने मामलों तक सीमित रहती है।
👉 क्या यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा है?
👉 क्या बड़े स्तर पर चल रहे रेत के खेल पर प्रशासन की नजर नहीं?https://sidhi24news.in/archives/28478

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!