Re. No. MP-47–0010301

सीधी: बीती रात डीएसपी ने किया थानों का निरीक्षण

सीधी: बीती रात डीएसपी ने किया थानों का निरीक्षण

सीधी। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीएसपी मुख्यालय गायत्री तिवारी ने शनिवार रात 8 बजे कोतवाली और जमोड़ी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता परखी।

रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जांच निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात एचसीएम, संत्री और कंप्यूटर ऑपरेटर की सतर्कता जांची। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पाए गए। उन्होंने थाना हवालात का निरीक्षण कर वहां मौजूद बंदियों को नियमों के अनुसार रखने के निर्देश दिए।

लंबित मामलों और सीसीटीवी की समीक्षा निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने मालखाना, थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर और लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने गुंडा-बदमाश रजिस्टर, सीसीटीएनएस एंट्री और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि रात में मिलने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें।

कॉम्बिंग गश्त और वारंट तामीली के निर्देश निरीक्षण के बाद डीएसपी तिवारी ने कॉम्बिंग गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग दी। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक वारंट तामीली सुनिश्चित की जाए ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत हो और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

डीएसपी के इस निरीक्षण से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!