पटपरा में आज लगेगा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शिविर, संभागायुक्त शैलेन्द्र सिंह होंगे शामिल
आमजन की समस्याओं का होगा निराकरण, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर सुनेंगे शिकायतें और आवेदनों पर करेंगे कार्रवाई
सीधी। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचा-ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 27 नवंबर को पटपरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में रीवा संभाग के संभागायुक्त शैलेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रह आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान लोगों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जानकारी लेकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कर-ने की पहल की जाएगी।
https://www.facebook.com/share/v/1FiifX3SMH/
एक ही स्थान पर मिलेंगी विभागीय सेवाएं
शिविर का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय स्तर पर ही आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और उन निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
प्रशासन द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में उपस्थित हो अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखें तथा आवश्यक आवेदन और दस्तावेज प्रस्तुत करें। इससे पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने और आमजन की समस्याओं के निराकरण में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित इस शिविर के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी सेवाएं आम नागरिकों तक सरलता और प्रभावी तरीके से पहुंचें।
https://sidhi24news.in/archives/30788
MP में कड़ाके की ठंड: करौंदी में 6.8 डिग्री पहुंचा पारा, 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट









1 thought on “पटपरा में आज शिविर, कमिश्नर रीवा रहेंगे मौजूद”