Re. No. MP-47–0010301

भूमि विवाद में युवक की हत्या, बहरी पुलिस ने 3 आरोपियों…

भूमि विवाद में युवक की हत्या, बहरी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम झुमरिया में भूमि और मकान निर्माण के संबंध में चल रहे पारिवारिक विवाद में हिंसा भड़क गई। इस झगड़े के दौरान एक युवक की हत्या हो गई। बहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

पुलिस के अनुसार, ग्राम झुमरिया के निवासी भोला साकेत (38) का अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ जमीन और मकान के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था।

दिनांक 07 जून 2026 को थाना बहरी के अंतर्गत ग्राम झुमरिया के निवासी परमेश्वर साकेत (65 वर्ष) ने जानकारी दी कि उसके भतीजे, भोला साकेत (38 वर्ष), का अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ मकान निर्माण एवं भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने भोला पर हाथ-मुक्कों और डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।https://sidhi24news.in/archives/29801

इस सूचना के आधार पर थाना बहरी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 296(बी), और 3(5) के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना की प्रक्रिया शुरू की गई। 

नामजद आरोपी

1. विशेश्वर साकेत, पिता स्व. बज्जी साकेत, उम्र 70 वर्ष  

2. जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत पिता विशेश्वर साकेत, पुरुष, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।

3. वंशबहादुर साकेत पिता विशेश्वर साकेत, पुरुष, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।

4. केमली साकेत पति विशेश्वर साकेत, उम्र 65 वर्ष, महिला, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।

5. समुखिया साकेत पति जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत, उम्र 38 वर्ष, महिला, निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी।

गिरफ्तार आरोपी

✅ विशेश्वर साकेत (70 वर्ष), पुरुष

✅ केमली साकेत (65 वर्ष), महिला

✅ समुखिया साकेत (38 वर्ष), महिला

सभी निवासी ग्राम झुमरिया, थाना बहरी, जिला सीधी (म.प्र.)।

फरार आरोपी

🔹 जग्यलाल उर्फ कल्लू साकेत, पुरुष

🔹 वंशबहादुर साकेत, पुरुष

https://www.facebook.com/share/p/1BcRbyQRrz/

Leave a Comment

error: Content is protected !!