Re. No. MP-47–0010301

CM बड़ा अभियान: प्रदेशभर में लगेंगे जनकल्याण शिविर मौके पर..

जनकल्याण शिविर 2026: 12 से 18 जून तक पूरे मध्यप्रदेश में लगेंगे शिविर, योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 12 जून से 18 जून 2026 तक प्रदेशभर में जनकल्याण शिविर आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन, आवेदन स्वीकृति, लाभ वितरण तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसी उद्देश्य से प्रत्येक विकासखंड और नगरीय निकाय मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में विभिन्न विभागों की योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय (IHHL) के लिए आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों में मौजूद रहकर शिकायतों और आवेदनों का निराकरण करेंगे।https://sidhi24news.in/archives/29787

जनकल्याण शिविरों में विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को एक ही स्थान पर आवेदन, पंजीयन और सेवा वितरण की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा लोक सेवा गारंटी अधिनियम, राजस्व प्रकरणों और अन्य लंबित जनशिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान भी संचालित किया जाएगा। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित की जाएगी।

शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की प्रदर्शनी, हितग्राही संवाद, लाभ वितरण कार्यक्रम, सफलता की कहानियां और जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। वहीं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की निगरानी भी की जाएगी।https://www.facebook.com/share/p/18RfJkezcg/

Leave a Comment

error: Content is protected !!