Re. No. MP-47–0010301

मैं तो एकमात्र निमित्त हूँ, चुनाव तो पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर लड़ता है — डॉ राजेश मिश्रा

मैं तो एकमात्र निमित्त हूँ, चुनाव तो पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर लड़ता है — डॉ राजेश मिश्रा

अबकीबार 400 पार मिशन के साथ डॉक्टर साहब को सारे रकॉर्ड तोड़ते हुए दिल्ली भेजे — कुंवर सिंह

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी जिले के ख्याति प्राप्त डॉक्टर राजेश मिश्रा ने मझौली और मड़वास मंडलों का धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम और मंडल प्रभारी जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा के साथ संपर्क अभियान और विजयश्री का आशीर्वाद मांगा।
विभिन्न मंडलों की बृहद बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मैं तो एक निमित्त मात्र हूं। भारतीय जनता पार्टी में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता जनार्दन के साथ मिलकर चुनाव लड़ता है। डॉक्टर मिश्रा ने कहां कि मैं तो एक साधारण कार्यकर्ता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रमों और नीतियों के साथ आप सभी की की सेवा का व्रत लिया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी आशा और आकांक्षा को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।
धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा की जोरदार तारीफ की। जिसके जवाब में उपस्थित जन शैलाब ने डॉक्टर साहब जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, कुंवर सिंह जिंदाबाद के जोरदार नारे तालिया की गड़गड़ाहट के बीच लगाएं। धौहनी विधायक श्री टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के मिशन अबकी बार 400 पर के लिए डॉक्टर साहब को दिल्ली भेजना है। दिल्ली भेजने की लीड अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बननी चाहिए, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चितहै। मतों का अंतर 5 लाख से अधिक होना चाहिए। इसके लिए धौहनी विधायक श्री टेकाम ने पार्टी पदाधिकारियों से जी जान से जताने की अपील की ।

धौहनी विधानसभा से लोकसभा चुनाव में डॉक्टर साहब को मिलेगी प्रचंड बढ़त — डॉ मनोज

मंडल के प्रभारी और जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि धौहनी विधानसभा डॉ राजेश मिश्रा की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार खड़ी है। धोनी विधानसभा से प्रचंडमतों से डॉक्टर साहब को बढ़ते देंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि डॉक्टर साहब का नाम घोषित होते ही लगातार जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की बैठकें, कार्यकर्ताओं से संपर्क लगातार जारी है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भरपूर स्नेहा और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इसके पूर्व मंडल के प्रमुख पदाधिकारी ने लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का शाल श्रीफल देकर विधानसभा की ओर से नागरिक अभिनंदन किया । प्रमुख रूपसे मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, कृष्ण लाल पयासी छोटू, डॉक्टर यू के श्रीवास्तव सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!