शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वसहायता समूह की बहनों से किया संवाद
नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री जी की देश को सौगात – विधायक श्रीमती पाठक
सीधी शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वसहायता समूह की बहनों से वर्चुअली जुड़कर संवाद किया। जिले के सभी नगरीय निकायों तथा जनपद स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों गणमान्य नागरिकों तथा आजीविका मिशन से जुड़ी स्वसहायता समूह की सदस्यों द्वारा सहभागिता की गई।

बतादें अटल आडोटोडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सीधी रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में देश विश्वगुरू बनने के मार्ग पर अग्रसर है। यह देश का स्वार्णिम काल है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के द्वारा देश की नारी शक्ति को सबसे बड़ी सौगात दी है। 27 वर्षों से लंबे विधेयक को नई संसद भवन में पास कराने का काम किया है। विधायक ने कहा कि इस गौरव पल का साक्षी बनना मेरे लिए सौगात की बात रहीं। प्रधानमंत्री जी कहते है कि देश में सिर्फ चार जातियां, महिला, युवा, किसान और गरीब है। इनके सशक्तिकरण से ही 2047 में विकसित भारत का संपल्प पूरा होगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा इन चारों जातियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया गया है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में आजीविका मिशन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में आजीविका के संसाधनों में वृद्धि की है। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही साथ उनका सामाजिक सशक्तिकरण भी हुआ है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। उनकी आय और आजीविका के साधनों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से सस्ते दरों में मिलने वाले ऋण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महत्वपूर्ण यह भी है कि महिलाओं ने उस धन का सदुपयोग किया जिससे एनपीए नहीं के बराबर है। शासन द्वारा सामुदायिक पौधरोपण, मध्यान्ह भोजन, उपार्जन अन्य कार्यों में भी महिला स्वसहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाती है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों तथा स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अन्य महिलाओं को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा किसानों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया।अपर कलेक्टर राजेश शाही द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। उन्होने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहंुचाना तथा शासन की योजनाओं से सहजता से लाभान्वित करना है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार, पार्षद पूनम सोनी, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, डाॅ. राजेश मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल, डीपीएम आजीविका मिशन पुष्पेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहें। मंच संचालन डाॅ. डी.के. द्विवेदी प्रभारी सहायक आयुक्त द्वारा किया गया।








