ससुराल आए दामाद की तालाब में डूबने से हुई मौत, मामले की जांच कर रही पुलिस
अमित श्रीवास्तव।
सीधी जिले के आदिवासी अंचल क्षेत्र के ग्राम कोलार में आज गुरुवार के दिन मिली जानकारी के अनुसार अपने ससुराल में आए एक दामाद की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है तो वहीं पूरे गांव में अशोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मृतक के ससुर चंद्रपाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे दामाद राम जी यादव निवासी ग्राम चरखा अपने ससुराल कोडार आए हुए थे। जहां वे अपने साल के साथ तालाब में नहाने के लिए गए लेकिन गहरे पानी में चले जाने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई।
जानकारी लगते ही हमने थाने में फोन के माध्यम से सूचित कर दिया है जहां थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।








