Re. No. MP-47–0010301

सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी का तबादला, विकास मिश्रा बने नए कलेक्टर

सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी का तबादला, विकास मिश्रा बने नए कलेक्टर

सीधी/भोपाल, मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी का स्थानांतरण कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी को उप सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, भोपाल के साथ-साथ मध्यप्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा को सीधी जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री तथा आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी, भोपाल में पदस्थ थे।
यह आदेश मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!