Re. No. MP-47–0010301

Lokayukt rewa news: लोकायुक्त पुलिस रीवा कि कार्यवाही, रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ सरपंच

Lokayukt rewa news: लोकायुक्त पुलिस रीवा कि कार्यवाही, रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ सरपंच

शहडोल- लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए रिश्वतखोर सरपंच को 5000 कि रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जी हाँ लोकायुक्त पुलिस ने आज शहडोल जिले की जनपद पंचायत जयसिंह नगर कि ग्राम पंचायत पसोड़ के सरपंच कृष्ण कुमार सिंह को रिश्वत लेते ट्रैप किया है। आरोपी सरपंच द्वारा फरियादी अमोल सिंह निवासी ग्राम करपा, जनपद पंचायत जयसिंह नगर जिला शहडोल से हितग्राही योजना के तहत बने मीनाक्षी तालाब कार्य का बिल पास करने के एवज में रिश्वत कि मांग की थी।

फरियादी द्वारा सरपंच के खिलाफ रिश्वत मागने कि शिकायत लोकायुक्त पुलिस रीवा में कि गई थी जहां आज लोकायुक्त निरिक्षक जिया उल हक सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा आरोपी सरपंच को ग्राम पंचायत भवन पसोड़ में फरियादी से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!